Ranchi: राजधानी रांची में नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 58 हजार रुपये से ज्यादा नकद औऱ तीन मोबाइन फोन बरामद किया है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने मामले की जानकारी दी है।
गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस को मिली सफलता
मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला खटाल में नशा खरीद-बिक्री और तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसी छापेमारी के दौरान कुशई जतरा मैदान और साकेत नगर हिंदू इलाके से महेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक मुंडरिया और संदीप कुमार दांगी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों को मौके से ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया।
1444 पुड़िया ब्राउन शुगर किया गया बरामद
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर की 1444 पुड़िया, साथ ही 58,100 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किया हैं। इस कार्रवाई में हटिया डीएसपी नीरज कुमार, डोरंडा थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
हाल के दिनों में रांची पुलिस लगातार नशे के रोकथाम के लिए अपना अभियान चला रही है। एक तरफ जहां सरकार नशा मुक्त अभियान चला रही है। वहीं रांची की सड़को पर खुलेआम नशे के पदार्थ बेचे जाते है। इसी के रोकथाम के लिए रांची पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी भी रात के समय खुले क्षेत्र हो या फिर शांत महौला अक्सल नवजवान बच्चे नशे का सेवन करते नजर आते है। कुछ दिनों पहले रांची पुलिस के द्वारा देर रात रांची की सड़को पर अभियान चलाया गया था। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी की रांची पुलिस मुख्य सरगना तक कब तक पहुंचती है।







