शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Ranchi में पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के मोराबादी प्राइम पार्क के पास पुलिस चेकिंग के दौरान थार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पुलिस ने आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।

जुलाई 15, 2026
in झारखंड Jharkhand News, Sports
A A
Ranchi News: Driver who hit a police officer in Ranchi arrested

Driver who hit a police officer in Ranchi arrested.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~4 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: राजधानी रांची के मोराबादी स्थित प्राइम पार्क के पास मंगलवार 14 जुलाई को पुलिस की नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार होने वाले थार चालक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस द्वारा वाहन रोकने के संकेत देने के बावजूद तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी थी, जिससे पेट्रोलिंग वाहन के चालक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर प्राथमिकी दर्ज की, छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा थार को भी जब्त कर लिया।

Table of Contents

Toggle
  • आरोपी गिरफ्तार, थार जब्त
    • रांची पुलिस की अपील

मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे मोराबादी प्राइम पार्क के पास नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार संदिग्ध स्थिति में आती दिखाई दी। वाहन में पूरी तरह ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, उसका विंडशील्ड टूटा हुआ था और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी होने के कारण नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन रोककर जांच करने का प्रयास किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

📌 यह भी पढ़ें:
  • नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार
  • JTET परीक्षा में मोबाइल पर सख्ती, CCTV और OMR शीट को लेकर जैक ने जारी की गाइडलाइन
  • Air India का बड़ा फैसला: जेद्दा, रियाद और दम्माम की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

जांच के लिए रोकने पर थार चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी भगाने लगा। इसी दौरान उसने पेट्रोलिंग वाहन के चालक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और इलाज के दौरान पांच टांके (स्टिच) लगाने पड़े। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

आरोपी गिरफ्तार, थार जब्त

घटना के बाद रांची पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा थार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्राम उरांव (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बरियातू, रांची का निवासी है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

रांची पुलिस की अपील

रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि नियमित जांच अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जाता है। ऐसे में पुलिस द्वारा वाहन रोकने का संकेत मिलने पर सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल
कोडरमा Koderma

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

अक्टूबर 17, 2026
In Nemra, arrangements have been made for everything from VIP parking to parking for buses and bikes, and a control room has been set up for security.
Breaking News

नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार

अक्टूबर 17, 2026
मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत
बोकारो (Bokaro)

मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
JPSC Civil Services Main Exam 2025: Main exam to begin on July 25; download admit cards from July 21; check exam guidelines.

JPSC Civil Services Main Exam 2025: 25 जुलाई से होगी मुख्य परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा गाइडलाइन

Jagannath Rath Yatra 2026: The historic Rath Yatra will be taken out tomorrow at Ranchi's Jagannathpur Temple

Jagannath Rath Yatra 2026: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में कल निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा, आज होगा नेत्रदान महोत्सव और 108 दीपों की महाआरती

विज्ञापन
कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

कोडरमा सदर अस्पताल में भारी चूक! पेट में फंसा रहा चाकू, इलाज पर उठे सवाल

अक्टूबर 17, 2026

नेमरा में VIP से लेकर बस और बाइक पार्किंग तक की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम तैयार

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, संपत्ति विवाद और फूड पॉइजनिंग समेत कई एंगल से जांच

Breaking News: अभिजीत दीपके को कोर्ट से मिली जमानत, दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में जीरो FIR

Durga Ashtami 2026: दुर्गा अष्टमी पर कैसे करें मां महागौरी की पूजा? जानें कन्या पूजन की विधि और नियम

मामा ने खेलने को दी पिस्टल, गोली लगने से मासूम की मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts