Ranchi: Hockey इंडिया ने ओमान की राजधानी मस्कट में 20 से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली पहली युवा Hockey फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय सब जूनियर पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ झारखंड के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महिला टीम में राज्य की पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि पुरुष टीम में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
महिला टीम में पुष्पा मांझी, नीलम टोपनो, खिली कुमारी, श्रुति कुमारी और संदीपा कुमारी को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। वहीं पुरुष टीम में आशीष तानी पूर्ति को जगह मिली है। झारखंड के कुल छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन राज्य की मजबूत हॉकी परंपरा को एक बार फिर साबित करता है।
विश्व कप का टिकट दिला सकती है यह चैंपियनशिप
मस्कट में होने वाली यह प्रतियोगिता बेहद अहम मानी जा रही है। दरअसल, यह पहली एफआईएच अंडर-18 युवा हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए आधिकारिक एशियाई क्वालीफायर भी है। ऐसे में भारतीय टीम का लक्ष्य सिर्फ खिताब जीतना ही नहीं, बल्कि विश्व कप का टिकट भी हासिल करना होगा।
पुरुष और महिला वर्ग में सात-सात टीमें लेंगी हिस्सा
टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सात-सात टीमें भाग लेंगी।
पुरुष वर्ग की टीमें
- भारत
- ओमान
- पाकिस्तान
- ईरान
- इराक
- सऊदी अरब
- बांग्लादेश
महिला वर्ग की टीमें
- भारत
- पाकिस्तान
- ओमान
- चीन
- उज्बेकिस्तान
- कजाखस्तान
- ईरान
महिला टीम का चयन भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया, जबकि पुरुष टीम का चयन चंडीगढ़ में लगे कैंप के आधार पर हुआ।
भारतीय सब जूनियर महिला टीम
गोलकीपर: खिली कुमारी, महक परिहार
डिफेंडर: नीलम टोपनो, किरण एक्का
मिडफील्डर: दीया, पुष्पा मांझी, श्रुति कुमारी
फॉरवर्ड: नौशीन नाज, संदीपा कुमारी, स्वीटी कुजूर (कप्तान)
भारतीय सब जूनियर पुरुष टीम
गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष रजक
डिफेंडर: करण गौतम, आशीष तानी पूर्ति
मिडफील्डर: राहुल यादव, रोमित पाल
फॉरवर्ड: केतन कुशवाहा (कप्तान), प्रह्लाद राजभर, अर्शदीप सिंह, शाहरुख अली

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









