Pakur: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची की और से होने वाले झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा- 2024 का आयोजन पाकुड़ जिले में चयनित 15 परीक्षा केंद्रों में होगा। कदाचार मुक्त और निष्पक्ष परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी तैयारियां की है।
19 जुलाई यानि कल परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक तथा तृतीय पाली अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग समय प्रातः 7:00 बजे निर्धारित किया गया है। चयनित 15 परीक्षा केंद्रों में लगभग 6000 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
इन केंद्रों में आयोजित होगी परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024, जिले के 15 केंद्रों में होगा। जिसमें केकेएम कॉलेज पाकुड़, पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पाकुड़ (पाकुड़ राजकीय +2 विद्यालय), पी.एम. श्री हरिणडांगा उच्च विद्यालय पाकुड़, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़, आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय पाकुड़, पी.एम. श्री मध्य विद्यालय, धनुषपूजा पाकुड़, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका पाकुड़ (राजकीय कन्या मध्य विद्यालय), मध्य विद्यालय हरिणडांगा (पश्चिमी) पाकुड़, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़, डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़, दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़, संत जोसेफ स्कूल पाकुड़, एलाईट पब्लिक स्कूल पाकुड़ तथा संत डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल पाकुड़ शामिल है।








