Ranchi: NEET पेपर लीक के विरोध-प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों में वरिष्ठ अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को हटाकर उनके स्थान पर नरेश पाल गंगवार को नया सचिव बनाया गया है।
सरकार ने उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया है। वहीं टी.के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। यह बदलाव केंद्र सरकार की ओर से जारी व्यापक प्रशासनिक नियुक्तियों का हिस्सा है।
सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू
इन नियुक्तियों के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इस फेरबदल को नीट पेपर लीक विवाद से जोड़ रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहीं भी यह उल्लेख नहीं किया गया है कि अधिकारियों के तबादले का संबंध नीट विवाद या किसी परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम से है। आदेश में इन्हें सामान्य प्रशासनिक नियुक्तियों के रूप में दर्ज किया गया है।
Read More- कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
विनीत जोशी का नाम शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से जुड़ा रहा है। वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पहले महानिदेशक रह चुके हैं और दो बार CBSE के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। इसी वजह से उनके तबादले को लेकर शिक्षा जगत और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित
इस बीच, दिल्ली उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित किया है।
Read More- कोडरमा में राशन डीलर पर KYC के नाम पर 50 रुपए मांगने का आरोप
वहीं जंतर-मंतर पर छात्र और युवा नीट पेपर लीक, बेरोजगारी तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे माहौल में शिक्षा मंत्रालय में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल पर स्वाभाविक रूप से लोगों की नजर बनी हुई है।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.