Aaj Ka Rashifal 26 July 2026: रविवार, 26 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, ऐन्द्र योग और चंद्रमा के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सुबह तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे और इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में धनु, तुला, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के मजबूत योग बन रहे हैं, जबकि मिथुन और सिंह राशि के लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।
26 जुलाई 2026 का पंचांग
- वार: रविवार
- तिथि: आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी (दोपहर 02:00:32 बजे तक), इसके बाद त्रयोदशी
- नक्षत्र: ज्येष्ठा (सुबह 07:35:57 बजे तक), इसके बाद मूल
- योग: ऐन्द्र योग (रात 10:05:20 बजे तक)
- करण: बालव (दोपहर 02:00:32 बजे तक), इसके बाद कौलव
- चंद्रमा: सुबह 07:35 बजे तक वृश्चिक राशि, इसके बाद धनु राशि में गोचर
मेष राशि (Aries Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में लाभ दिला सकता है, लेकिन जल्दबाजी और जोखिम भरे कार्यों से बचना बेहतर रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।वृषभ राशि (Taurus Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। निवेश से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रहेंगे।मिथुन राशि (Gemini Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।कर्क राशि (Cancer Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान और सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी और व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। यदि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही थी तो उसमें सुधार के संकेत मिलेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।सिंह राशि (Leo Rashifal)
सिंह राशि के लोगों को आज नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और सामाजिक तथा राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। अपनी सूझबूझ से कठिन कार्य भी पूरे कर पाएंगे। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। प्रेम जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है।कन्या राशि (Virgo Rashifal)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धिमानी और विवेक से लाभ दिलाने वाला रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होने के योग हैं। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।तुला राशि (Libra Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शानदार रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं और पुराने निवेश अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा।वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने का रहेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक साबित होंगी और शाम तक अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। विरोधियों से सतर्क रहें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, तभी पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा।धनु राशि (Sagittarius Rashifal)
धनु राशि के जातकों के लिए आज गजकेसरी योग अत्यंत शुभ फल देने वाला है। आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार और मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा और धैर्य से किए गए सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में भी अच्छी प्रगति के संकेत हैं।मकर राशि (Capricorn Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और प्रबंधन क्षमता के दम पर सफलता दिलाने वाला रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और धातु से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। कूटनीतिक फैसले आपके पक्ष में जाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी तथा स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।कुंभ राशि (Aquarius Rashifal)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और व्यापार में नई उपलब्धियां लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और कारोबार में बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। विद्यार्थियों को शोध और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें।मीन राशि (Pisces Rashifal)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और सफलता का संकेत दे रहा है। सरकारी कार्य पूरे होंगे और आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। लंबे समय के निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना आवश्यक रहेगा। Disclaimer: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति तथा पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। ये भी पढ़ें: Jharkhand: ठाकुरगांव में चला सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट और दस्तावेजों की हुई जांच
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









