Ranchi: रांची के कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी में आज तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ऑटो का अगला और ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल दो लोगों की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
गंभीर रुप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव में मदद की। घायलों को ग्रामीणों और राहगीरों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सड़क हादसे का कारण वाहनों का लगा जाम
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी और पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात को सामान्य कराया गया।










