Koderma: कोडरमा जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
शशि भूषण कुमार बने डोमचांच थाना के नए प्रभारी
जारी आदेश के अनुसार, चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार को डोमचांच थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तिलैया डैम ओपी प्रभारी प्रेम कुमार को चंदवारा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सौरभ शर्मा बने जयनगर थाना प्रभारी
इसके अलावा एसआई सौरभ शर्मा को जयनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई नंद किशोर तिवारी को तिलैया डैम ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने नवनियुक्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। साथ ही लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है।
Read More- कोडरमा में खून का रिश्ता शर्मसार! नाबालिग के साथ हैवानियत, पिता गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन के इस फैसले के बाद जिले के थाना स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए थाना प्रभारियों के जल्द अपने-अपने पदों पर योगदान देने की संभावना है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









