Ranchi: सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के अभियान के तहत रांची नगर निगम ने डोरंडा के ग्वाला टोली में कार्रवाई की है। वार्ड संख्या-45 स्थित सरकारी भूमि पर कथित अनधिकृत कब्जे के संबंध में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस चस्पा किया गया है। निगम की टीम ने मौके पर माइकिंग कर भी इसकी जानकारी दी।
कुल 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी भूमि पर कब्जा
नगर निगम के अनुसार, खाता संख्या-213 और प्लॉट संख्या-140 की कुल 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जा किए जाने की सूचना है। निगम ने संबंधित व्यक्ति को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।
निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। इस दौरान होने वाले खर्च और कार्रवाई के अन्य परिणामों की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
Read More- कोडरमा में एक साथ कई थाना प्रभारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर अभियान
रांची नगर निगम शहर की सरकारी जमीन और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। निगम ने कहा है कि सरकारी भूमि के साथ सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह का अनधिकृत कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Read More- कोडरमा में खून का रिश्ता शर्मसार! नाबालिग के साथ हैवानियत, पिता गिरफ्तार
डोरंडा के ग्वाला टोली में हुई इस कार्रवाई के बाद अब 48 घंटे की अवधि पूरी होने पर निगम की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









