Ranchi: JPSC-JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और मारपीट के विरोध में आजसू पार्टी की रांची जिला कमेटी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार का पुतला दहन कर पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
आजसू पार्टी ने कहा कि JPSC-JSSC-CGL अभ्यर्थियों का आंदोलन केवल कुछ छात्रों का आंदोलन नहीं है, बल्कि यह झारखंड के लाखों छात्र-युवाओं के सम्मान, अधिकार, रोजगार और भविष्य की लड़ाई है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले अभ्यर्थियों पर पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
पार्टी ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास करना चाहिए। लाठीचार्ज समस्या का समाधान नहीं, बल्कि सरकार की विफलता और संवेदनहीनता का प्रमाण है।
छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, केंद्रीय मीडिया प्रभारी परवाज़ खान, कुमुद वर्मा, केंद्रीय महासचिव पार्वती देवी, रूपलाल महतो, रांची जिला प्रवक्ता सूरज मिश्रा, मदन महतो, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन लाल सहदेव, मनोज महतो, आनंद महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे।
वहीं, छात्र आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, अमन साहू, सक्षम झा, राज दुबे, राधिका साहू, रूपम, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, अमित यादव, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया।
आजसू पार्टी ने सरकार से मांग की कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्टी ने दोहराया कि झारखंड के युवाओं के अधिकार और भविष्य के सवाल पर आजसू पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








