गिरिडीह: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 17 सितंबर को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से इस संबंध में आम सूचना जारी की गई है। आदेश के मुताबिक, सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यानी करीब 15 घंटे तक शहर में भारी वाहनों की No Entry रहेगी।
दिवंगत मंत्री के श्राद्ध में जुटेंगे लोग, ट्रैफिक संभालने की तैयारी
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन को शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है।
भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहने पर कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।
17 सितंबर को सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक रोक
जारी आदेश के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश और आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद भारी वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू किया जा सकेगा।
ट्रैफिक थाना की रिपोर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
यह आदेश यातायात थाना गिरिडीह के थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है। रिपोर्ट में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ और उससे उत्पन्न होने वाले यातायात दबाव को लेकर जानकारी दी गई थी।
इसके बाद अनुमंडल प्रशासन ने यातायात को सुचारु रखने और लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए यह अस्थायी प्रतिबंध लगाया।
प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग
प्रशासन ने शहरवासियों, वाहन चालकों और श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
प्रशासन का कहना है कि यह प्रतिबंध केवल निर्धारित अवधि के लिए लागू रहेगा। 17 सितंबर की रात 11:59 बजे के बाद भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन सामान्य किया जा सकेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









