Koderma: कोडरमा जिले में पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया।
मामला जयनगर थाना क्षेत्र के इरगोबाद गांव का है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे संतोष पासवान ने अपनी पत्नी पूनम देवी पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई महिला
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल पूनम देवी को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लिया था। बाद में मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
महिला के चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
जयनगर थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि घायल महिला के चाचा ने आरोपी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था। आवेदक गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुंड के निवासी हैं।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संतोष पासवान ने अपनी पत्नी पर जान लेने की नीयत से चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







