Ramgarh: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रामगढ़ जिले के नेमरा में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।
दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
राज्यपाल ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
रूपी सोरेन के निधन के बाद नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।









