CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए डेटशीट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में, करीब 25 अक्टूबर के आसपास कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर सकता है। हालांकि, CBSE की ओर से अभी तक डेटशीट जारी करने की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।
डेटशीट जारी होने के बाद छात्र यह देख सकेंगे कि उनकी बोर्ड परीक्षा किस तारीख से शुरू होगी और किस दिन कौन-सा विषय होगा। पिछले वर्षों के परीक्षा शेड्यूल को देखते हुए 2027 की बोर्ड परीक्षाएं भी 15 फरवरी के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
40 से 50 लाख छात्र दे सकते हैं परीक्षा
CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होते हैं। इस बार भी करीब 40 से 50 लाख छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार टाइम टेबल मिल जाएगा।
कहां जारी होगी CBSE 10th-12th Date Sheet 2027?
CBSE की ओर से डेटशीट ऑनलाइन जारी की जाएगी। छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग डेटशीट जारी की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे CBSE Date Sheet 2027
डेटशीट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे—
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर CBSE Board Exam 2027 Date Sheet से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा के अनुसार Class 10th या Class 12th Date Sheet लिंक चुनें।
- स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी।
- PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
- डेटशीट में विषयवार परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से चेक करें।
10वीं की बोर्ड परीक्षा अब दो चरणों में
CBSE ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर व्यवस्था में बदलाव किया है। अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण फरवरी-मार्च के दौरान और दूसरा चरण मई में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
पहले चरण की परीक्षा छात्रों के लिए मुख्य परीक्षा होगी। दूसरे चरण में शामिल होने के लिए पहले चरण में उपस्थित होना जरूरी होगा। इसलिए छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।
12वीं की परीक्षा एक ही बार
वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा फिलहाल एक ही बार आयोजित की जाएगी। ऐसे में 12वीं के छात्रों के लिए जारी होने वाली डेटशीट और परीक्षा कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण होगा।
फिलहाल छात्रों को CBSE की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। डेटशीट जारी होने के बाद परीक्षा की तारीखों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। छात्रों को सलाह है कि वे सोशल मीडिया या अनौपचारिक वेबसाइटों पर प्रसारित किसी भी तारीख को अंतिम न मानें और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही मान्य समझें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









