Jamtara: जामताड़ा सदर के साइडिंग रोड स्थित एक बंद मकान में बुधवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान की बाउंड्री तोड़कर परिसर में दाखिल हुए और घर से सोने के गहने, नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अर्णब साधु दुर्गा पूजा के दौरान अपने गांव घसनियां गए हुए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे घर की रखवाली करने वाला व्यक्ति जब मकान पर पहुंचा, तो उसे चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी गई।
सोने की चेन और पांच अंगूठियां चोरी
मकान मालिक के अनुसार, चोर घर से सोने की एक चेन, पांच अंगूठियां और करीब 50 हजार रुपये नकद ले गए हैं। इसके अलावा घर में रखा अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी गए सामान की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान का निरीक्षण किया और मकान मालिक से चोरी हुए सामान के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और घटना में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके में भी सुराग तलाश रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








