Ranchi: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के उपाध्यक्ष संजय पांडेय बिग बी यानी वॉली वुड के ऑल टाइम सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। ये मुलाकात मुंबई स्थित कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर हुई।
दरअसल सेट के प्रोडक्शन हाउस ने संजय पांडेय को कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग देखने के लिए आमंत्रित किया था। इसी दौरान उनकी बिग बी से मुलाकात हुई।
धोनी के काफी करीबी हैं संजय पांडेय
इस दौरान बिग बी ये जानकार काफी खुश हुए कि वे प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के शहर से हैं और जेएससीए से जुड़े होने के कारण धोनी के काफी करीबी भी हैं।
इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए बिग बी ने संजय पांडेय के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान वे काफी प्रसन्नचित भी दिखाई दिए।








