Gumla: PLFI उग्रवादी संगठन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि गुमला पुलिस ने कामडारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किय है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और कई सामान बरामद किए है। जिसकी जानकारी गुमला एसपी हारिस बिन जमां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।
बीती रात पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कामडारा इलाके में PLFI का जोनल कमांड एक्टिव है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया गया। सूचना के आधार पर क्यूआरटी की टीम ने कामडारा थाना क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। जहां से जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी और उसके चार उग्रवादियों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विश्राम कोंगाड़ी पर दर्ज है 16 मामले
विश्राम कोंगाड़ी के बारे में बताया जाता है कि वह PLFI का जोनल कमांडर है। वह गुमला, खूंटी औऱ सिमडेगा जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय रहता था। इन क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों में इसकी भूमिका सबसे खास होती थी। उस पर 16 मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद से उसके पास से एक पिस्टर, 2 मैगजिन, एक कारबाइन, एक कट्टा, सात गोलिया, 6 पर्चा और चार मोबाइल बरामद किए गए है। आर्मस एक्ट समेत कई मामले भी विश्राम कोंगड़ी पर दर्ज थे।
गुमला हो चुका है नक्सल मुक्त
आपकों बता दें कि 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी से पहले ही गुमला पूरी तरह से नक्सल मुक्त घोषित कर दिया था। जिसमें कही ना कही गुमला एसपी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बात चीत के दौरान उन्होंने बताया था जहां भी नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिलती थी। पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जाता था। हालांकि विश्राम कोंगाड़ी जो की PLFI का जोनल कमांडर था वह मुख्य रूप से खूंटी और सिमडेगा में ही एक्टिव रहता था। बीती रात वह गुमला आया था, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की इसकी योजना थी लेकिन पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।









