West Bengal: रूपनारायणपुर के अपर केशिया इलाके में हिंदुस्तान केबल्स के एक परित्यक्त आवास से महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उषा मुड़ी के रूप में हुई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
10 वर्षों से परित्यक्त आवास में अकेले रह रही थी महिला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उषा मुड़ी पिछले करीब 10 वर्षों से उक्त परित्यक्त आवास में अकेले रह रही थी। वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजारा करती थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि महिला अक्सर नशे की हालत में रहती थी।
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह महिला की ओर से कोई हलचल नहीं दिखने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी को सूचना दी गई।खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवास से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। महिला की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। महिला की कथित नशे की आदत का उसकी मौत से कोई संबंध था या नहीं, इसकी भी पुष्टि होनी बाकी है।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








