Jamtara: जामताड़ा जिले में शनिवार सुबह मदनकट्टा रेलखंड पर नवाडीह-दुर्गापुर के पास रेल पटरी से प्रेमी युगल के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल (और नाजिया खातून के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों के शव रेल पोल संख्या 271/4 और 271/5 के बीच मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों रेल पटरी तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छह महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक, रॉकी और नाजिया के बीच करीब छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे। बताया जाता है कि इससे पहले भी दोनों घर से चले गए थे। उस समय दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था। शुक्रवार को दोनों एक बार फिर घर से लापता हो गए। इसके अगले दिन सुबह उनके शव मिलने की खबर सामने आई।
कथित इंस्टाग्राम स्टोरी की चर्चा
घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि स्टोरी में दोनों के हाथ चुनरी से बंधे दिखाई दे रहे थे। इसमें गांव वालों से उनका बंधन नहीं तोड़ने और दफनाने की स्थिति में दोनों को साथ रखने की बात लिखे जाने की चर्चा है।
दुर्गा मंदिर में शादी की आशंका
स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम दुर्गा मंदिर में शादी की थी। हालांकि, न तो कथित इंस्टाग्राम स्टोरी की प्रामाणिकता की पुष्टि हुई है और न ही शादी के दावे की आधिकारिक पुष्टि सामने आई है।
करमाटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








