शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के बयानों पर झामुमो का पलटवार, कहा- आदिवासियों, युवाओं और मूलवासियों के हितों पर राजनीति करने के बजाय अपने शासनकाल का हिसाब दे भाजपा।

अक्टूबर 24, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे और उनके बयानों पर तीखा राजनीतिक पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता झारखंड को अपना गढ़ बताकर राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं। झारखंड किसी राजनीतिक दल का गढ़ नहीं, बल्कि यहां के सवा तीन करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, संघर्षों और अधिकारों की धरती है।

Table of Contents

Toggle
  • युवाओं के मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा
    • घुसपैठ के नाम पर भय और भ्रम फैलाना बंद करे भाजपा

यहां की जनता ही तय करती है कि सत्ता में कौन रहेगा। और जनता ने लगातार दो बार माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को राज्य की सेवा का मौका दिया है। भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि झारखंड की जनता को राजनीतिक भाषणों और खोखले नारों से गुमराह नहीं किया जा सकता।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना
  • रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल
  • सीएम हेमंत सोरेन को मरांग बुरु और ललपनिया में होने वाले दो महासम्मेलनों का मिला न्योता

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड की जनता को यह बताना चाहिए कि राज्य के गठन के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने आदिवासियों, मूलवासियों, युवाओं और किसानों के लिए क्या किया। झारखंड की खनिज संपदा से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती रही, लेकिन यहां के लोगों को उनके संसाधनों के अनुरूप अधिकार और अवसर क्यों नहीं मिले? आज भाजपा के नेता विकास की बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब भी देना चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है, लेकिन उसके नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को लेकर उनकी प्रतिबद्धता कितनी मजबूत है। झारखंड की पहचान यहां की जनजातीय संस्कृति, सामाजिक न्याय और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष की परंपरा से है। इस पहचान को राजनीतिक नारों तक सीमित नहीं किया जा सकता।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

युवाओं के मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेता छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर घड़ियाली आंसू बहाने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखें। युवाओं के भविष्य और रोजगार जैसे गंभीर विषयों को राजनीतिक लाभ का हथियार बनाना उचित नहीं है। राज्य सरकार युवाओं के हितों और रोजगार के सवालों पर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि केंद्र सरकार के स्तर पर रोजगार, महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर उसका क्या जवाब है।

घुसपैठ के नाम पर भय और भ्रम फैलाना बंद करे भाजपा

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे संवेदनशील विषय पर भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। विपक्ष पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। नागरिकता और मताधिकार से जुड़े विषयों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, न कि राजनीतिक बयानबाजी के जरिए समाज में भय और भ्रम का माहौल बनाया जाना चाहिए।

विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड की जनता ने हमेशा अपने अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया है। भाजपा चाहे जितनी बैठकें कर ले और कार्यकर्ताओं को कितने ही राजनीतिक मंत्र दे दे, राज्य की जनता अपने अनुभव और विवेक से फैसला करेगी। झारखंड की राजनीति का भविष्य यहां के लोग तय करेंगे, भाजपा का कोई राष्ट्रीय नेता नहीं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

उन्होंने कहा कि झामुमो की राजनीति झारखंड के लोगों के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए समर्पित है। भाजपा को राज्य की जनता को राजनीतिक उपदेश देने के बजाय अपने वादों, अपने शासनकाल और केंद्र सरकार के कामकाज का जवाब देना चाहिए। झारखंड की जनता जानती है कि उसके हितों की बात कौन करता है और चुनाव के समय उसके मुद्दों को कौन राजनीतिक भाषणों में इस्तेमाल करता है।

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे
रांची Ranchi

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे

अक्टूबर 24, 2026
झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना
झारखंड Jharkhand News

झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना

अक्टूबर 24, 2026
रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल
झारखंड Jharkhand News

रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल

अक्टूबर 24, 2026
झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, जनता तय करती है सत्ता-विनोद पांडेय का पलटवार

अक्टूबर 24, 2026

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे

झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित, हेमंत सरकार पर निशाना

रांची में नितिन नवीन का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में भाजपा फिर खिलाएगी कमल

सालानपुर में यूपी के कंबल कारोबारी से मारपीट, चार लोगों पर धमकी देने का आरोप

सीएम हेमंत सोरेन को मरांग बुरु और ललपनिया में होने वाले दो महासम्मेलनों का मिला न्योता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts