सुलतानपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के काफिले के साथ सोमवार (26 अक्टूबर) सुबह हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। राहुल गांधी सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि मामले की सुनवाई के लिए जा रहे थे। इससे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।
अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में आज फैसला संभव
Rahul Gandhi के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में सोमवार को अदालत का फैसला आने की संभावना है। एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में निर्णय सुरक्षित रख लिया था। फैसले के दौरान राहुल गांधी के अदालत में मौजूद रहने की बात कही गई है।
क्या है Rahul Gandhi के खिलाफ मानहानि का मामला?
यह मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की एक प्रेस वार्ता में दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। आरोप है कि राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
इस बयान पर आपत्ति जताते हुए सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। मामले में गवाहों और राहुल गांधी के बयान दर्ज होने के बाद आवाज के मिलान का मुद्दा उच्च न्यायालय तक पहुंचा था। हालांकि, इस संबंध में परिवादी की याचिका खारिज कर दी गई थी।
Rahul Gandhi के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Rahul Gandhi की सुलतानपुर यात्रा और अदालत में पेशी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने नेता के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर जुटे हैं। इसी बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले के वाहनों की टक्कर की घटना सामने आई है।
हादसे में वाहनों को कितना नुकसान पहुंचा और किसी अन्य व्यक्ति को चोट आई या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









