Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो या जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं, सरकार ने आज की बैठक में इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने की दिशा में मेडिकल सिटी की स्थापना का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद ना सिर्फ राज्य की जनता का फायदा होगा, बल्कि बाहर इलाज कराने के दौरान जो अधिक पैसे खर्च किए जाते थे उसमें भी कमियां आएगी।
बता दें कि 5,000 बेड की क्षमता वाली मेडिको सिटी के निर्माण के लिए 284 करोड़ 17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना से राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में 500 बेड का नया अस्पताल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
कांके में बनेगी मेडिकल सिटी : मंत्री
इधर कैबिनेट की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल सिटी की स्थापना के लिए रांची के कांके में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देना और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल सिटी बनने से झारखंड के लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। राज्य में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इरफान अंसारी ने मेडिकल सिटी को गुरुजी शिबू सोरेन के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में मेडिकल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार काम कर रही है।मंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था का विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेडिकल सिटी की स्थापना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होगी और इससे स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
Read More: Big Breaking: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को, कैबिनेट ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








