Hazaribagh: हजारीबाग डिले के केरेडारी प्रखंड से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एसीबी की टीम ने मात्र 9 हजार कि रिश्वत लेते पंचायत सेवक तालेश्वर दास को गिरफ्तार कर लिया है। अचानक हुई इस गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मंच गया है। बता दें कि तालेश्वर दास के द्वारा सरकारी कार्य करवाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद कि गई गई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार तलेश्वर दास जो कि पंचायत सेवक है वो किसी सरकारी कार्य करवाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया। जिसके बाद योजना बनाते हुए पंचायत सेवक को उसके तय किए गए ठिकाने पर 9 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए जाने के बाद एसीबी उसे अपने साथ लेकर कार्यालय ले गई है। जहां उसके साथ पूछताछ की जाएगी। वहीं एसीबी की इस कार्रवाई से रिश्वत लेने वालों में हड़कंप मच गया है।
Read More: JPSC: कोचिंग संचालक रवि शंकर की जमानत पर सुनवाई, जानिए क्या हैं आरोप

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।







