गुरूवार, अक्टूबर 29, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

लातेहार में CISF की बड़ी कार्रवाई, 35 टन कोयले से लदा हाइवा जब्त; एक महीने में 800 टन तक कोयला बरामद

चमातू मोड़ के पास रात में हुई कार्रवाई; हाइवा में करीब 32 से 35 टन कोयला लदा था। CISF के अनुसार, एक महीने में अलग-अलग अभियानों के दौरान 700 से 800 टन कोयला बरामद किया गया है।

अक्टूबर 29, 2026
in लातेहार Latehar
A A
लातेहार में CISF की बड़ी कार्रवाई, 35 टन कोयले से लदा हाइवा जब्त; एक महीने में 800 टन तक कोयला बरामद

लातेहार में CISF की बड़ी कार्रवाई, 35 टन कोयले से लदा हाइवा जब्त; एक महीने में 800 टन तक कोयला बरामद

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Latehar: लातेहार जिले में कोयले की चोरी और अवैध ढुलाई के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीसीएल के मगध-अम्रपाली कोयलांचल क्षेत्र में तैनात CISF की टीम ने बीती रात चमातू मोड़ के पास कोयले से लदे एक हाइवा ट्रक को जब्त किया। इस हाइवा में करीब 32 से 35 टन कोयला लदा हुआ था।

Table of Contents

Toggle
  • एक महीने में 700 से 800 टन कोयला बरामद
    • अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान

CISF की यह कार्रवाई कोयला चोरी और उसकी अवैध निकासी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। बल की ओर से खुफिया सूचनाओं के आधार पर छापेमारी, निगरानी और घेराबंदी जैसी कार्रवाई की जा रही है, ताकि कोयले की चोरी और अवैध परिवहन को रोका जा सके।

📌 यह भी पढ़ें:
  • लातेहार के डाटम पातम फॉल में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, NDRF ने चलाया अभियान
  • सीएम हेमंत के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-महिला से मारपीट मामले में थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंड
  • लातेहार मेें पुलिस पर आदिवासी महिला की पिटाई का आरोप, सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान

एक महीने में 700 से 800 टन कोयला बरामद

CISF के मगध-अम्रपाली कोयलांचल क्षेत्र में तैनात होने के बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है। करीब एक महीने के दौरान बल ने कई वाहनों को जब्त किया है और अलग-अलग अभियानों में अनुमानित 700 से 800 टन कोयला बरामद किया है। ताजा कार्रवाई को भी इसी अभियान की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

कोयलांचल क्षेत्र में CISF की तैनाती का मुख्य उद्देश्य कोयला चोरी और उसकी अवैध निकासी पर अंकुश लगाना, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय की ‘जीरो कोल लीकेज पॉलिसी’ को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान

चमातू मोड़ के पास की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार और इंस्पेक्टर एस.एन. व्यास ने किया। अभियान में CISF के अन्य जवान भी शामिल थे। पूरी कार्रवाई डीआईजी सुमन सिंह और कमांडेंट अमित कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

मगध-अम्रपाली कोयलांचल क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से कई चुनौतियां मौजूद हैं। यह इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। इसके बावजूद CISF की टीमें खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार अभियान चला रही हैं और कोयले की चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

CISF ने स्पष्ट किया है कि कोयले की चोरी और अवैध निकासी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और CCL प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा, ताकि कोयले की अवैध ढुलाई पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

लातेहार के डाटम पातम फॉल में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, NDRF ने चलाया अभियान
लातेहार Latehar

लातेहार के डाटम पातम फॉल में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, NDRF ने चलाया अभियान

अक्टूबर 26, 2026
सीएम हेमंत के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-महिला से मारपीट मामले में थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंड
लातेहार Latehar

सीएम हेमंत के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-महिला से मारपीट मामले में थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंड

अक्टूबर 9, 2026
लातेहार मेें पुलिस पर आदिवासी महिला की पिटाई का आरोप, सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान
लातेहार Latehar

लातेहार मेें पुलिस पर आदिवासी महिला की पिटाई का आरोप, सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान

अक्टूबर 9, 2026
Next Post
कतरास के तेलियाबांध में मुन्ना पंडित की हत्या, घर में मिला लहूलुहान शव

कतरास के तेलियाबांध में मुन्ना पंडित की हत्या, घर में मिला लहूलुहान शव

Prayagraj Police raid in Nawabganj Baripur village where three drums filled with crores of rupees were recovered buried underground.

जमीन के अंदर गड़े थे नोटों के 3 ड्रम...मुखबिर की एक खबर और खुल गया राज़

Order to frame charges against Lalu Yadav challenged; High Court seeks response from ED

लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को चुनौती, हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब

अक्टूबर 29, 2026

लोहरदगा में कुड़ू-चंदवा रोड पर भीषण हादसा, ऑटो चालक समेत दो की मौत

जमीन के अंदर गड़े थे नोटों के 3 ड्रम…मुखबिर की एक खबर और खुल गया राज़

कतरास के तेलियाबांध में मुन्ना पंडित की हत्या, घर में मिला लहूलुहान शव

लातेहार में CISF की बड़ी कार्रवाई, 35 टन कोयले से लदा हाइवा जब्त; एक महीने में 800 टन तक कोयला बरामद

Breaking News: रांची में नाबालिग के अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार, दो दिन पहले परिजनों ने दर्ज कराई थी FIR

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts