रांची: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय मंदिर में 30 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। खास बात यह रही कि इस आयोजन में पंजाबी समाज के साथ गैर-पंजाबी महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंदिर में पंडित अनुज रंजन मिश्रा ने विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा संपन्न कराई। महिलाओं ने गौरी माता की पूजा करने के बाद करवा चौथ की व्रत कथा सुनी। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने आपस में सात बार पूजा की थाली घुमाने की रस्म भी निभाई।
पारंपरिक गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
पूजा के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक पंजाबी गीत ‘लै वीरा कुड़िए करवड़ा, लै सर्व सुहागन करवड़ा, लै करवड़ा बटाइए, जीवन दा जोड़ी पाइए…’ गाया। गीतों और पूजा-अर्चना से पूरे मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
पूजा के बाद महिलाओं ने खेला डांडिया
करवा चौथ के इस सामूहिक आयोजन में रीता चावला, मनप्रीत कौर चावला, ज्योति चावला, चंदा कुमारी, बिंदू सिंह, मीणा सुनेजा, मुस्कान सुनेजा, पूजा अजमानी, सिल्की अजमानी, जसलीन राजपाल, टिन्नी चावला, कोमल कौर, पूजा वर्मा, रिम्मी कौर, शशि सेठ, निकिता पुरी, निकिता कौर और नम्रता जग्गी सहित 30 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद उठाया। सामूहिक आयोजन में विभिन्न समुदायों की महिलाओं की भागीदारी ने आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक एकता की झलक पेश की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








