Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में चौली गांव में हुई हथियारबंद लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबन खान उर्फ दिलशाद खान और भोडू शेख के रूप में हुई है।
हथियारबंद अपराधियों ने दी थी लूट की घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, उलातू पंचायत के चौली गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर लूटपाट की थी। घटना के बाद पीड़ित की लिखित शिकायत पर पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने लूटकांड की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, लूटे गए सामान की बरामदगी और मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









