Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मोहान रोड स्थित जीरो पॉइंट के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 40 से 60 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना में लगभग 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा (सारण) जा रही थी। भोर के समय मोहान जीरो पॉइंट के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस-वे से नीचे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
बस की बॉडी काटकर यात्रियों को निकाला गया
हादसे की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बचाव दल ने बस की बॉडी काटकर करीब 15 यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान जेसीबी की भी मदद ली गई।
रेस्क्यू के बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
दुर्घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे में घायल सभी लोगों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







