झारखंड की निशा भगत की मौत का मामला अब CBI के हवाले होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की जांच CBI से कराने का आदेश दिया है। निशा भगत की मौत के बाद से ही उनके परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।
दरअसल, 6 नवंबर को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर निशा भगत की मौत हो गई थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी परेशानी जाहिर की थी। लाइव के दौरान उन्होंने जमीन से जुड़े कुछ लोगों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
उनकी मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले में साजिश की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। अब मुख्यमंत्री के CBI जांच के आदेश के बाद इस मामले में कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। जांच में यह स्पष्ट हो सकेगा कि निशा भगत की मौत के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







