पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी संपन्न होने के बाद अब कोर्ट में सरेंडर करेंगे। उन्होंने 4 दिसंबर 2026 को आत्मसमर्पण करने की बात कही है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत रद्द किए जाने के बाद उन्हें सरेंडर करना है। बेटी की शादी के कार्यक्रम को देखते हुए सरेंडर की तारीख में राहत मिलने के बाद अब उन्होंने तय तारीख पर अदालत में पेश होने की बात कही है।
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को संपन्न हुई। इसके बाद अब उनके सरेंडर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने पहले उन्हें 1 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था, लेकिन बेटी की शादी के मद्देनजर समय सीमा बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी गई।
दुलारचंद यादव हत्याकांड में रद्द हुई थी जमानत
दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर 2026 को अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। इस मामले की जांच को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को चार महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।
अनंत सिंह इस मामले में अदालत के आदेश के बाद सरेंडर करेंगे। उन्होंने अपने बयानों में न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जताई है कि उन्हें आगे राहत मिल सकती है।
जेल जाने से पहले भविष्य की राजनीति पर भी दिया बयान
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी कई बातें कही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भविष्य में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने, जेडीयू में वापस नहीं लौटने और लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। साथ ही पूरे बिहार का दौरा करने की बात भी कही है।
अब 4 दिसंबर को अनंत सिंह के अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद दुलारचंद यादव हत्याकांड में आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी, इस पर सबकी नजर रहेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







