Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

राज्य सरकार नक्सलियों से वार्ता के लिए तैयार, लेकिन पहले आत्मसमर्पण करें:विजय शर्मा

April 2, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। नक्सलियों के केंद्रीय समिति के शांति वार्ता के प्रस्ताव में नक्सलियों के युद्धविराम जैसे शब्द के प्रयोग पर राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार का रुख स्पष्ट किया। नक्सलियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय के शांति वार्ता प्रस्ताव संबंधी पत्र पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है तो फिर युद्धविराम कैसा? राज्य और केंद्र सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए तैयार है। नक्सलियों को हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करना होगा, तभी कोई सार्थक समाधान संभव है। वार्ता के लिए एक उचित माध्यम तय किया जाना चाहिए, ताकि बातचीत से कोई ठोस समाधान निकाला जा सके।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को मंत्रालय में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की सार्थक वार्ता के लिए तैयार है। बशर्ते कि इसके लिए कोई शर्त न हो। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार का रुख साफ है, बातचीत के दरवाजे खुले हैं, लेकिन हिंसा और खूनखराबे पर कोई समझौता नहीं होगा। नक्सलियों को हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करना होगा, तभी कोई सार्थक समाधान संभव है। यदि नक्सली वास्तव में मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और बातचीत के लिए इच्छुक हैं तो उन्हें अपने प्रतिनिधि और वार्ता की शर्तों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना होगा। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के पास नक्सलियों के लिए बेहतरीन पुनर्वास नीति है। अगर वे आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें एक बेहतर जीवन जीने का मौका दिया जाएगा।

पत्रकारों से वार्ता में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वार्ता का स्वरूप आईएसआईएस जैसी किसी कट्टरपंथी विचारधारा की तर्ज पर नहीं हो सकता। यदि कोई चर्चा करना चाहता है तो उसे भारतीय संविधान की मान्यता स्वीकार करनी होगी। अगर वे संविधान को नकारते हैं और समानांतर व्यवस्था थोपने की कोशिश करते हैं,तो वार्ता का कोई औचित्य नहीं रहता। शर्मा ने कहा कि यदि नक्सली वार्ता को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें अपनी ओर से वार्ता के लिए समिति बनानी चाहिए। अब यदि वे बातचीत करना चाहते हैं, तो उन्हें स्पष्ट प्रस्ताव के साथ आगे आना होगा।

Related Post

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026
Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करते हुए, जिसमें ₹12.2 लाख करोड़ कैपेक्स और GST 2.0 जैसे अहम ऐलान शामिल हैं।

Union Budget 2026 Gaming, Sports, AI और दिव्यांगजन योजना की बड़ी घोषणाएं

February 1, 2026

उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक की सबसे बेहतर पुनर्वास नीति लागू की है। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें इस नीति के तहत सुरक्षा, पुनर्वास और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। सरकार चाहती है कि जो लोग भटके हुए हैं, वे समाज में वापस आएं और एक व्यवस्थित जीवन जीयें। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीते एक से डेढ़ वर्ष में 40 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया, जहां पहले तक नक्सली कानून थोपने की कोशिश करते थे। उन्होंने कहा कि अब राज्य के सभी गांवों में तिरंगा लहराना और भारतीय संविधान का पालन करना अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने तेलगु भाषा में एक पर्चा जारी कर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन रोकने पर शांति वार्ता के लिए का प्रस्ताव दिया हैं। प्रवक्ता अभय ने कहा कि हमारा प्रस्ताव है कि केंद्र और राज्य सरकारें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गढ़चिरौली), ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ऑपरेशन के नाम पर हत्याओं को रोकें, नए सशस्त्र बलों के कैंप की स्थापना को रोकें। अगर केंद्र और राज्य सरकारें इन प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देती हैं, तो हम तत्काल युद्धविराम की घोषणा कर देंगे।

Related Posts

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई
Uncategorized

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026
Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities
Uncategorized

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।
Breaking News

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
Next Post

700 वर्ष पूर्व से हो रहा है वासंतिक दुर्गा पूजा व रामनवमी का आयोजन

छतरबर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद शांति समिति की बैठक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

March 7, 2026

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra