Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

700 वर्ष पूर्व से हो रहा है वासंतिक दुर्गा पूजा व रामनवमी का आयोजन

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter


कोडरमा। जिला स्थित ऐतिहासिक राजागढ़ चैती दुर्गा मन्दिर में बसंती दुर्गा पूजा अर्चना की जा रही है। आपको बता दें कि तकरीबन 700 सालों से अधिक समय से इस मंदिर में ऐतिहासिक स्थल पर वर्ष 1316 से वासंतिक दुर्गा पूजा और रामनवमी का आयोजन होते चला आ रहा है। चैत माह में आयोजित होने वाले वासंतिक दुर्गा पूजा की शुरुआत उस समय के राजा सागर शाही द्वारा की गयी थी। इसके बाद उनके वंशज प्रत्येक वर्ष निर्बाध रूप से पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। वर्तमान में राजा के वंशज कृष्णा शाही और उनके भाई विजय शाही द्वारा रामनवमी व वासंतिक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। मां आदि शक्ति दुर्गा की पूजा के अलावे यहां पौराणिक काल के हथियार फरसा और हुंकार (एक प्रकार की बंदूक) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इन दोनों हथियारों को चांदी से मढ़ कर रखा गया है।

कृष्णा पंडित बनाते थे प्रतिमा
वर्तमान में पूजा का भार संभाले कृष्णा शाही ने बताया कि मंडप में नवरात्र पर नौ दिन तक मां दुर्गा की आराधना के अलावे पौराणिक हथियारों की पूजा प्रतिवर्ष पांच ब्राह्मणों द्वारा की जाती है। वहीं यहां स्थापित होनेवाली मां की प्रतिमाएं पिछले तीस वर्ष से हजारीबाग जिले के कुम्हार टोला निवासी कृष्णा पंडित द्वारा बनायी जा रही है। शुरुआती समय में मजदूरी के रूप में पहले 40 रुपये दिये जाते थे, जो अब बढ़ कर लगभग 30 हजार हो गया है। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई और अन्य समस्याओं को देखते हुए वर्ष 2023 से स्थायी रूप से मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है।

दोनों भाइयों की माली हालात कमजोर, पर उत्साह में कमी नहीं
कृष्णा शाही ने बताया कि दोनों भाइयों की माली हालात खराब है, मगर पूर्वजों की परंपरा को निभाने में कोई गुरेज नहीं है। परिवार के सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा का निर्वहन किया जाता है। इससे असीम आनंद की अनुभूति होती है।

Related Post

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

March 7, 2026
Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026

इन गांवों के अखाड़ों का होता है मिलान
रामनवमी के दिन राजागढ़ चैती दुर्गा मंडप परिसर में महावीर मुहल्ला, बरसोतियाबर, बदडीहा, लोचनपुर, लख्खीबागी, लोकाई, जलवाबाद, नगरखारा, बलरोटांड़, बेकोबार, रतिथमाई, इंदरवा, पांडेयडीह, बसधरवा समेत दर्जनों गांवों से महावीरी पताकों के साथ विभिन्न अखाड़े यहां पहुंचते हैं। महावीरी पताकों का एक दूसरे के साथ मिलन कराने के उपरांत देर रात तक लाठी, भाला, तलवारबाजी आदि का करतब दिखाते हैं।

Related Posts

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच
झारखंड

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

March 7, 2026
Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done
झारखंड

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी
झारखंड

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Next Post

छतरबर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद शांति समिति की बैठक

कैश की कमी के कारण बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

March 7, 2026

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra