Wednesday, April 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली पलामू में गिरफ्तार

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार में एक लाख के इनामी टीएसपीसी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुरीदाग पहाड़ के पास से उसे पकड़ा गया। नक्सली यहां के आसपास के ईट भट्ठा और क्रशर संचालकों से लेवी वसूलने के लिए पहुंचा था।

नक्सली की पहचान 53 वर्षीय जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव के रूप में हुई है। जीबलाल बिहार के गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के हडही का रहने वाला है।

Related Post

Jharkhand Politics: 25 अप्रैल को भाजपा निकालेगा विशाल ‘आक्रोश मार्च’, हजारों महिलाएं उतरेंगी सड़क पर

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

April 22, 2026
Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

April 21, 2026
Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

April 21, 2026
Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

April 21, 2026

झारखंड में उसे रमेश के नाम से जाना जाता था। उसके खिलाफ पलामू के मनातू के अलावा बिहार में चार मामले दर्ज हैं।

पलामू के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश सिंह ने गुरूवार को एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बताया कि दो अप्रैल की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के शशिकांत अपने दस्ता सदस्यों के साथ नावाबाजार के तुरीदाग पहाड़ के आसपास देखा गया है।

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर के प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार के अमित कुमार द्विवेदी को जवानों के साथ कार्रवाई के लिए भेजा गया।

इसी क्रम में तुरीदाग पहाड़ से एक व्यक्ति झोला लेकर उतरते दिखा। घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया तो उसकी पहचान जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव के रूप में हुई। उसके पास से टीएसपीसी का एक लिखित पर्चा, एक पॉकेट डायरी, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

जीबलाल वर्ष 2014-15 में टीएसपीसी जुड़ा था, तब से सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। फिलवक्त टीएसपीसी के दस्ता में शशिकांत के अलावा छह लोग शामिल हैं। जीबलाल के पास से मिली डायरी से लेवी का हिसाब, मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी मिली है। जीबलाल का आपराधिक इतिहास रहा है। अक्टूबर 2024 में तुरीदाग पहाड़ पर पुलिस

और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2021 में मनातू पुलिस और टीएसपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी।

दस्ता में चलते समय जीबलाल इंसास हथियार रखता था। झारखंड में उस पर कोई इनाम घोषित नहीं है। 10 साल से टीएसपीसी में रहने के बाद पहली बार उसे गिरफ्तार किया गया है। संगठन से अलग होकर आम आदमी की तरह उसके नावाबाजार आने के कारण उसके पास कोई हथियार नहीं था।

गिरफ्तारी टीम में एएसपी अभियान के अलावा नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर के प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार के अमित कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार राय और जवान शामिल थे।

Related Posts

Jharkhand Politics: 25 अप्रैल को भाजपा निकालेगा विशाल ‘आक्रोश मार्च’, हजारों महिलाएं उतरेंगी सड़क पर
झारखंड

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

April 22, 2026
Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार
झारखंड

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

April 21, 2026
Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता
झारखंड

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

April 21, 2026
Next Post

पूर्वी चंपारण के प्रवीण ने राष्ट्रीय पारा रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

03 अप्रैल का इतिहास: असाधारण गायिकी का सफर हुआ पूरा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: Haste Will Prove Costly for These Two Zodiac Signs; Discover the Fortunes of All Signs from Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: इन 2 राशि वालों की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

April 22, 2026

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra