Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रामनवमी पर रांची पुलिस की अपील: शांति, सौहार्द बनाए रखें, भ्रामक पोस्ट से बचें

April 5, 2025
in रांची
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। रांची पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की है। साथ ही सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा है।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में ना आए। अगर कोई भी विवादित मैसेज या वीडियो उनके पास आता है तो वह उसे फॉरवर्ड ना करें, बल्कि पुलिस की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर या फिर अपने नजदीकी थाना में उसके संबंध में जानकारी दें।

साथ ही पर्व पर किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने ना बजायें। साथ ही जुलूस का संचालन निर्धारित मार्ग से करें। किसी भी परिस्थिति में जुलूस के रूट में परिवर्तन न करें।

पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अगर सोशल मीडिया पर तथ्यहीन, भ्रामक जानकारी, फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी समुदाय, व्यक्ति या धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने वाली जानकारी, फोटो, वीडियो या आपत्तिजनक टिप्पणी साझा न करें. साथ ही, तथ्यहीन अफवाहों पर ध्यान न दें।

किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना अपने नजदीकी थाना और कंट्रोल रूम के नंबर 8987790664 और 9798300836 पर दें। या फिर 112 पर कॉल करके दें।

वहीं दूसरी तरफ झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए जो मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है, वह बेहद हाईटेक है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति किसी अज्ञात सर्वर से कोई मैसेज वायरल करता है तो तुरंत मॉनिटरिंग सेल के द्वारा साइबर टीम को यह सूचना दी जाएगी। सोशल मीडिया के अलग-अलग विंग के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है।

Related Posts

Ranchi News: Change in Bakrid Holiday Schedule; Jharkhand Government Issues New Notification
Breaking News

Ranchi News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, झारखंड सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, जानें अब कब रहेगा अवकाश

May 26, 2026
झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
रांची

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post

05 अप्रैल का इतिहास: रहस्यमय परिस्थितियों में अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका में भारतीय सहायता से दो रेलवे परियोजनाएं शुरू कीं

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Summer Science: Say 'No' to Black T-shirts in the Heat—But Why Are Umbrellas Black?

Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!

May 26, 2026

सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लौह अयस्क वाहन जब्त, 22,500 घनफीट बालू सीज

Garhwa के नए DC बने पशुपतिनाथ मिश्रा, विकास और जनकल्याण को दी प्राथमिकता

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा आरोप: चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

SSC GD Exam: प्रयागराज में भीषण बवाल; परीक्षा केंद्र पर तोड़फोड़, 5 जिलों का एग्जाम रद्द

Jharkhand हाईकोर्ट से शाहिस्ता को मिली बेल, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दी राहत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra