कोडरमा। बाजार के जयनगर रोड स्थित सुधा स्वीट्स के पीछे यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के बीसी ब्रांच का उद्घाटन कोडरमा नगरपंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू भइया के द्वारा किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह के ब्रांच खुलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को बैंक संबंधित कार्य के लिए काफी सहूलियत होगी। वहीं बैंक संचालक वीणा कुमारी ने कहा कि यूनियन बैंक से संबंधित सभी कार्य इस बैंक में की जाएगी। वहीं अन्य बैंक पैसा और निकासी व जमा किया जायेगा।
मौके पर आलोक पाण्डेय, सुनील पांडेय, प्रेमशिला देवी, संतोष पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, आचार्य शिवम पांडेय, हर्षित पांडेय, प्रकाश पांडेय व अन्य लोग उपस्थित थे।









