चतरा। टंडवा में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंग होम को सील कर दिया है। आरसीएच ललित रंजन पाठक, सीओ विजय दास डॉ सुदीप कुमार के नेतृत्व में टंडवा मुख्यालय में संचालित रानी अस्पताल और भारत अल्ट्रासाउंड में छापेमारी की गयी। बताया गया कि रानी अस्पताल में अवैध रूप से मरीज का आपरेशन किया जाता है और नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन भी फेल था।
भारत अल्ट्रासाउंड में वैध कागजात नहीं था। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दाेनाें काे सील कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए विभागीय प्रकिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन के पहुंचते ही संस्थान के सभी कर्मी फरार हो गए।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video





