रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में नए प्रधान जिला न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी। ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिसूचना जारी होने के बाद इन्हें अविलंब नए पदस्थापन वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
सूची के मुताबिक, रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टेनगंज जिले का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके साथ ही जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का प्रधान न्यायायुक्त नियुक्त किया गया है।
वहीं गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य के 39 न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला हाई कोर्ट ने किया है।









