झुमरीतिलैया (कोडरमा)। अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति परिसर की झारखंड रांची से धार्मिक न्यास बोर्ड से पंजीकृत होने के पश्चात समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी सांसद सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भेंट कर झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड रांची से प्राप्त पंजीयन की जानकारी दी।
पंजीयन कराए जाने में सांसद सह केंद्रीय मंत्री से जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए उन्हें ट्रस्ट कमेटी के मुख्य न्यासीकर्ता नितेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में धन्यवाद दिया गया। वहीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अड्डी बांग्ला के अध्यक्ष आलोक कुमार सरकार, पूर्व सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्यामजीत कुमार, अमित कुमार जायसवाल, संतोष केसरी, मनोज साव, सुदीप्तो घोष एवं विमल चटर्जी अन्नपूर्णा देवी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और मंदिर परिसर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
वहीं सांसद ने समिति के न्यासी सदस्यों को आश्वस्त किया की अब मैं बहुत जल्द मंदिर परिसर में आकर वहां की सही जानकारी लूंगी और उस परिसर का विकास किया जाएगा।






