मरकच्चो (कोडरमा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पपलो पंचायत के ललकापनी में संचालित निजी विद्यालय संत मौर्या पब्लिक स्कूल के बच्चे बुधवार को वज्रपात होने से घायल हो गए।
वहीं घायल छात्र-छात्राओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. प्रदीप बैठा व डाॅ. श्रीकांत कुमार द्वारा इलाज किया गया, घटना बुधवार लगभग 11ः30 बजे की है। वहीं घायल बच्चे में 10 वर्षीय रोशनी कुमारी, 6 वर्षीय रिया कुमारी, 15 वर्षीय सुजाता कुमारी, 11 वर्षीय अंशिता कुमारी, 15 वर्षीय अंजुमन खातून, 10 वर्षीय प्रिया कुमारी, 8 वर्षीय संजना कुमारी, 6 वर्षीय रितेश यादव सभी वज्रपात से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घायल बच्चे क्लास रूम में लोहे के बने बेंच पर बैठे हुए थे, इस दौरान बिजली के झटके से बच्चे घायल हो गए। खबर की सूचना मिलते ही बीडीओ हुलास महतो ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों का जायजा लिया।
वहीं उन्होंने बताया कि डाॅक्टर के अनुसार सभी छात्र-छात्राएं ठीक हैं, रेफर करने की जरूरत नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को उक्त विद्यालय का जांच का निर्देश दिया गया है। वहीं निजी विद्यालय संत मौर्या पब्लिक स्कूल सरकार के गाइड लाइन को दर किनार करते हुए बिना यूआईडेस कोड का संचालित है।






