Friday, May 1, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

April 11, 2025
in स्पोर्ट्स
A A
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की 100 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसके ही घर में छह विकेट से पटखनी दी है। गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आरसीबी की ओर से मिले 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। दिल्ली ने महज 58 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। फॉफ डुप्लेसिस (2 रन), जैक फ्रेजर मैक्गर्क (7 रन), अभिषेक पोरेल (7 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (15 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 111 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 53 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से सात चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टब्स ने चार चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 38 रन बनाए।

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट चटकाए, जबकि यश दयाल और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 163 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की शुरुआत धमाकेदार रही। पॉवर प्ले के चार ओवर पूरे होने से पहले ही टीम ने 60 रन के आंकड़े को छू लिया। हालांकि 61 के कुल योग पर ओपनर फिल सॉल्ट रन आउट हो गए। सॉल्ट ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद विकेटों के गिरने के क्रम शुरू हो गया। देवदत्त पडिक्कल एक रन, कोहली 22 रन, रजत पाटिदार 25 रन, लियाम लिविंगस्टन चार रन और जितेश शर्मा तीन बना कर आउट हो गए। आखिर के दो ओवर में टिम डेविड ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और टीम को 163 के स्कोर पर पहुंचाया। टिम डेविड ने 20 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव और विपराज निगम ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि मुकेश कुमार और मोहित शर्मा के खाते में एक-एक सफलता रही।

Related Posts

Big Breaking: साई सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई, गुजरात की 8 विकेट से धमाकेदार जीत
Breaking News

Big Breaking: साई सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई, गुजरात की 8 विकेट से धमाकेदार जीत

April 26, 2026
Big Breaking : टूट गए कई रिकॉर्ड, पंजाब ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया-ये बने हीरो
Breaking News

Big Breaking : टूट गए कई रिकॉर्ड, पंजाब ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया-ये बने हीरो

April 25, 2026
वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया
देश

वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

April 19, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथ का किया लोकार्पण

कोर्ट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 18 दिन के लिए NIA की कस्टडी में भेजा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand transfers in turmoil: Babulal Marandi alleges extortion through brokers

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

April 30, 2026

पारा शिक्षकों को झटका! आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों को करना होगा इंतजार-अगले हफ्ते बन सकती है बात

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

गिरिडीह में जमीन विवाद में खूनी खेल, लाठी-डंडो से जमकर मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Ranchi में Traffic नियमों की सख्ती बेअसर? बिना हेलमेट दौड़ रहे लोग, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra