कोडरमा। ग्रिजली पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के बच्चों के बीच शुक्रवार को हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान फेस मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में धार्मिक और नैतिक मूल्यों का विकास करना, उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ना था।
कार्यक्रम में बच्चों ने प्रभु हनुमान जी के जीवन और उनके गुणों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। वहीं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के प्रस्तुतियों और कलात्मक अभिव्यक्तियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं प्राचार्या नीरजा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को न केवल हमारे संस्कारों और परंपराओं से जोड़ती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं। हमारे बच्चों ने जिस प्रकार से समर्पण और मेहनत का परिचय दिया है, वह सराहनीय है।
एक्टिविटी को सफल बनाने में अनीता कुमारी, मायावती, अंजु, रानी, मुकेश कुशवाहा, फैजान, विकास तथा सभी प्रशासनिक कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।






