बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

12 अप्रैल 2025 का राशिफल:सितारे क्या कह रहे हैं करियर, प्यार और सेहत के बारे में?जानिए 12 राशियों का भाग्य

अप्रैल 12, 2025
in धर्म-अध्याय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (12 अप्रैल 2025) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और हनुमान जयंती भी है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

♈ मेष :  (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )

चैत्र पूर्णिमा के दिन षष्ठम चंद्रमा व द्वितीय गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। ऑफिस डिस्प्यूट्स के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा क्रोध से बचें। लव लाइफ में हो सकता है कि चंद्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार में किसी की बीमारी से आप परेशान हो सकते हैं। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन का व्यय होगा। दोस्तों या सहकर्मियों के लिहाज से दिन अच्छा है। उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। आप अपने काम को लेकर मेहनती और ईमानदार हैं, फिर भी सफलता पहुंच से दूर है। धैर्य रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • आज का उपाय – सफलता के लिए शिव उपासना करें। सात अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग – लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक – 02 व 03।

♉ वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :

आज का दिन पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की संभावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में कल आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का दिन समृद्धि दायक है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है। कोई ऐसा प्रोजेक्ट, जिसे लेकर आप दुविधा में थे कि इसे करें या न करें। उसे बिना किसी हिचकिचाहट के कर डालें। सफलता के योग हैं। आज लिया गया फैसला भविष्य में सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्तों में एक नई ताजगी का एहसास होगा।

  • आज का उपाय – तिल व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान शंकर जी की पूजा करते रहें।
  • शुभ रंग – नीला व लाल।
  • शुभ अंक -02 व 09।

♊ मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )

आज चैत्र पूर्णिमा का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब प्रोमोशन के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज आप दिमागी तौर पर बहुत सक्रिय रहेंगे। नए-नए विचार आएंगे। कई नई योजनाएं बनाएंगे। जिन्हें आप बहुत आसानी से क्रियान्वित कर लेंगे। आज आप अपने नए विचारों से कंफ्यूज भी हो सकते हैं। इससे स्थितियां बिगड़ सकती हैं। खुद पर विचारों को हावी नहीं होने दें, न ही दूसरों पर थोपें। धरातल पर रहें। करीबियों से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत है। फिजूल खर्ची से बचें। साथी के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन खान पान का ध्यान रखें।

  • आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग – आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक – 01 व 09।

♋ कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

तृतीय चंद्रमा व एकादश गुरु दिवस मंगलमय करेंगे। अभी व्यवसाय में जैसा उम्मीद किए थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। कन्या व कर्क राशि के मित्र शुभ कार्य करवाएंगे।आज का दिन बहुत शानदार है। शोहरत और प्रसिद्धि दोनों के मिलने के योग हैं। करियर को लेकर आप कोई बहुत बड़ा फैसल ले सकते हैं, जो भविष्य में फलदायी साबित होगा। धन के नए द्वार खुलेंगे। चूंकि, सफलता के टॉप पर पहुंचने के लिए आपको कुछ सुख-सुविधाओं का त्याग भी करना पड़ सकता है। रास्ता कठिन है, लेकिन मंजिल दूर नहीं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

  • आज का उपाय – सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
  • शुभ रंग – हरा व पीला।
  • शुभ अंक – 01 व 02।

♌ सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :

चंद्रमा द्वितीय शुभ है। पूर्णिमा व्रत रहें। आज परिवार में किसी विशेष बात को लेकर खुश रखेंगे। भविष्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। घर में मेहमान आ सकते हैं या आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। काफी भागदौड़ रहेगी। नया घर खरीदने के योग हैं। दिनभर ज़ऱूरत से ज्यादा सक्रियता रहेगी, लेकिन इसे आप एन्जॉय भी करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचना चाहता है। सावधान रहें। धन का व्यय होगा। साथी के साथ विनम्रता पेश आएं। आज कड़वी बात बिलकुल भी नहीं बोलें अन्यथा चीजें बिगड़ सकती हैं।

  • आज का उपाय – सप्त अन्न का दान आज श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
  • शुभ रंग – पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक – 04 व 06।

♍ कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :

चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रमा इसी राशि में हैं। दिवस मंगलमय है। भाग्य स्थान पर गुरु घर परिवार व जॉब के लिए शुभ हैं। टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग भविष्य में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। इसका पूरा लाभ उठाएं। लोगों को आपकी कोई सलाह अच्छी नहीं लग सकती। इससे उदास होने की जरूरत नहीं ! आपका मन साफ़ है और इसका फल भी आपको मिलेगा। जो घर-परिवार और समाज को लेकर अच्छा सोचते हैं, उन्हें देर से सही, लेकिन उसका प्रतिफल जरूर मिलता है। सुख के चक्कर में कोई ऐसा काम मत कीजिए, जो आपके लिए मुसीबत बन जाए। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।

  • आज का उपाय – चावल व गुड़ का दान करें। सुंदरकाण्ड का पाठ करते रहें।
  • शुभ रंग-नीला व हरा।
  • शुभ अंक – 02 व 08।

♎ तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :

द्वादश चंद्रमा आज पवित्र पूर्णिमा व्रत को उमंग व खुशियों से भर देगा। बिजनेस को लेकर उत्साह में होंगे। जॉब में भविष्य में प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।आज वर्कप्लेस पर काम का दबाव रहेगा। वरिष्ठों से अनबन हो सकती है। इसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं और इसका घर पर पड़ सकता है। यह समय एकाग्रचित बनाए रखने का है। आपा नहीं खोएं। निवेश से बचें। जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे को भावनात्मक मजबूती देंगे। भाई-बहनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा निर्णय अभी नहीं लें।

  • आज का उपाय – घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुंदरकांड का पाठ करें। क्रोध से बचें।
  • शुभ रंग – हरा व बैंगनी।
  • शुभ अंक – 02 व 07।

♏ वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :

आज चैत्र पूर्णिमा को चंद्रमा एकादश रहेंगे। दिवस मंगलमय है। वाहन व जमीन क्रय करने का मन होगा। क्रोध व विवाद से बचें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज आप कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। छुट्टियों की योजनाओं पर विराम लगाना पड़ सकता है। आपके ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन मिलने के योग हैं। आप एक रसे से निजी लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे, उस तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है।

  • आज का उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
  • शुभ अंक – 05 व 08।
  • शुभ रंग – बैंगनी व नीला।

♐ धनु  (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :

आज पूर्णिमा व्रत रहें। मीन के शनि-सूर्य व दशम चंद्रमा खुश रखेंगे। धार्मिक यात्रा बहुत अच्छी रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चंद्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें।आज का दिन छात्रों के लिए एक बेहतरीन है। शिक्षा के संबंध में कुछ अच्छी ख़बरें मिलने की संभावना है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रेरणास्रोत मान सकते हैं। दिल से अपनी बातें साझा करें, लव डेट की योजना बनाएं। प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। आज आप जो चाहते हैं, उसे पाने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। मूवी देखने का प्लान बन सकता है या फिर किसी मांगलिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा। आप एंजॉय करने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  • आज का उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग – पीला व सफेद।
  • शुभ अंक – 06 व 09।

♑ मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :

आज पूर्णिमा मंगलमय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। धन आगमन के शुभ संकेत हैं। धार्मिक यात्रा सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।आज आपके साथ आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। पेशेवर मोर्चे पर कोई बड़ा पद का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। घर में नया नन्हा मेहमान आ सकता है। स्वास्थ्य और धन की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

  • आज का उपाय – शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। मूंग का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
  • शुभ रंग – हरा व नीला।
  • शुभ अंक – 05 व 08।

♒ कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :

आज पूर्णिमा के पावन पर्व पर सब मंगलमय होगा। यात्रा शुभ होगी। जॉब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में व‍िलंब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चंद्रमा व शनि कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।आज आपकी आंखों में एक अलग चमक होगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक है। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। ये सपनों को साकार करने का समय है। आप बहादुर हैं और कुछ अच्छा करने के लिए तैयार रहेंगे। फिर भी आपके साथ ‘कर्म कर, फल की इच्छा मत कर’ जैसी स्थिति है। पेशेवर और निजी जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

  • आज का उपाय – व्रत रहें व चावल का दान करें।
  • शुभ रंग – सफेद व आसमानी।
  • शुभ अंक – 03 व 09।

♓ मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :

सप्तम चंद्रमा पूर्णिमा शुभ करेंगे। आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें।आपके लिए एक अच्छा दिन आने वाला है। समय आपके पक्ष में बदल रहा है और आप अपनी रुचि के क्षेत्रों में जो भी कदम उठाएंगे, चीजें आपके पक्ष में ही होंगी। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और सभी गलतफहमियां दूर होंगी। दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी खास शख्स से मुलाकात लाभप्रद रहेगी।आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग -पीला व बैंगनी।
  • शुभ अंक -03 व 09।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 12 अप्रैल 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

A Singh
A Singh

Related Posts

रांची का जगन्नाथ मंदिर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर
झारखंड Jharkhand News

रांची जगन्नाथ मंदिर  की वास्तुकला का अनोखा रहस्य – पहाड़ी पर बसा वो मंदिर जो पुरी की याद दिलाता है

जुलाई 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 20 July 2026
धर्म-अध्याय

20 July को भद्र योग खोल रहा है इन 4 राशियों के लिए धन का पिटारा, छरपफाड़ होगी कमाई!

जुलाई 20, 2026
Sawan 2026
धर्म-अध्याय

Sawan 2026: क्या सावन में मांस-मछली खाना पाप है? जानिए धर्म और विज्ञान क्या कहते हैं

जुलाई 19, 2026
Next Post

झरिया के सुदामडीह में दिनदहाड़े बाइकर्स ने 50 हजार और जरूरी दस्तावेज लूटा

खंडोली डैम में शहर के गद्दी मुहल्ला के रहने वाले अधेड़ की मिली लाश, जांच में जूटी पुलिस

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns | एल. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

जुलाई 21, 2026

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

माकपा की Jharkhand राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक शुरू, 10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को समर्थन का ऐलान

Ranchi: हेमंत कैबिनेट में AI वर्चुअल क्लासरूम, एयर एंबुलेंस, नए कॉलेज औऱ सडकों समेत 49 प्रस्ताव पर लगी मुहर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra