Jamshedpur: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एमजीएम अस्पताल में शाम करीब 5 बजे अस्पताल के बी ब्लॉक का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ मरीजों के दबे होने की सूचना है। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस हिस्से का पतन हुआ है वह लंबे समय से जर्जर अवस्ता में था। इसके बावजूद वहां मरीजों को रखा जा रहा था। स्थानीय लोगों और वहां पहुंचे लोगों ने बताया कि कई बार इस जर्जर हिस्से की मरम्मत की मांग की गई थी,, लेकिन शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल कोल्हान क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। जहां रोजना हजारों की संख्या में मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते है। इस हादसे ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था औऱ प्रशासनिक लापरवाही पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल एमजीएम अस्पताल परिसर में कई ऐसे जगह है जो पूरी तरह से जर्जर स्थिती में है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।





