कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जारी है. इसी कड़ी में झारखंड के अन्य राज्यों में तमाम राजनितिक पार्टियां कहें या आम लोग, सब इसके विरोध करते नजर आ रहें है. इसी बीच झारखंड हाईकोर्ट के परिसर में एक अनोखा विरोध देखने के मिला है.
हाईकोर्ट की सड़कों से लेकर शौचालय की फर्श पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाया गया है. जिसे रौंदकर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है. बता दें झंडे में पाकिस्तानी सेना प्रमुख की तस्वीर लगी हुई है. हाईकोर्ट के वकीलों ने झंडे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जो खूब वायरल हो रही है, और लोग इसे शेयर करते नजर आ रहें है.
हालांकि इस दौरान, झारखंड के अभिवक्ताओं ने बताया कि कोर्ट के अंदर झंडा कैसे लगा और किसने लगाया इसकी जानकारी नहीं है. वहीं हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के वाह्ट्सएप ग्रुप में तस्वीरें आने के बाद सड़कों से झंडे हटा दिया गया है.












