KhabarMantra: भारत ने बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. यह ऑपरेशन भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया. हमले में प्रिसिजन स्ट्राइक वेपंस और लॉइटरिंग म्यूनिशन का इस्तेमाल किया गया, जिससे आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया गया.
सूत्रों के अनुसार, यह हमला पूरी तरह भारतीय जमीन से किया गया और इसमें पाकिस्तानी सैन्य या आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया. भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर संदेश दिया— “Ready to Strike, Trained to Win”, और फिर 23 मिनट बाद लिखा— “Justice is Served. Jai Hind!”
पाकिस्तान मके मुज्ज़फराबाद, मुरीदके समेत अलग-अलग इलाकों में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद के हालात और रेस्क्यू की तस्वीरे.





इस ऑपरेशन को पाहलगाम आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. पाकिस्तान की सेना और ISI इस हमले के समय और तरीके को लेकर पूरी तरह भ्रमित रह गई.













