KhabarMantra: गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के खास्लोडिः गाँव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है , शुक्रवार को वहा एक महीले ने अपने तीन बचों के साथ कुए में छलांग मार दी. औरत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया उसका कारण अब तक सैम,ने नहीं आया है, पर आशंका जताई जा रही है की पारिवारिक झगड़ो के कारण उसने ऐसा किया होगा.
जानकारी मिली है की तीनो बच्चो की मृत्यु हो गई है और माँ की हालत अभी गंभीर है. बच्चों का नाम अविनाश कुमार, फुल कुमारी और रानी कुमारी बताया जा रहा है. माँ का परिचय आरती कुमारी से हुआ है.
आरती की सास ने कहा की उनको बिलकुल भी अंदाज़ा नहीं था की बहु ऐसा कदम उठाएगी, घर में भी कोई विवाद नहीं था, और मुझे नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया. आरती का पति सोनू गाँव में एक शादी में आया था , ऐसे वो काम से हैदराबाद में रहता है .और,इस घटना के वक़्त सोनू घर पर नहीं था.
गाँव वालों ने बताया की जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत आरती को और बच्चो को खाट की मदद से बाहर निकाला ,पर तब तक बच्चे दम तोड़ चुके थे और सांस चल रही आरती को अस्पताल पहुँचाया.
वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने बच्चों के शव को पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया है , और महिला का इलाज चल रहा है, और पुलिस मामले के जाँच में जुट गई है.













