KhabarMantra: अभी हाल ही में न्यूयॉर्क मेट गाला 2025 का आयोजन हुआ था ,जिसमे पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपना डेब्यू किया.दिलजीत के साथ भारत से कियारा अडवाणी और शारुख खान ने भी अपना डेब्यू किया लेकिन दिलजीत ने अपने अनोखे महाराजा प्रेरित लुक से सबका दिल जीत लिया और फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया. मशहूर डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग ने उनका या पहनावा डिजाईन किया था , जो की महाराज भूपिंदर सिंह को श्रधांजलि देता है. दिलजीत ने पंजाब के महाराजा भूपिंदर सिंह से प्रेरित होके पूरा वाइट लुक कैर्री किया था.
दिलजीत की पोशाक की ख़ास बातें:
- आइवरी शेरवानी और पगड़ी , जो शाही अंदाज़ को दर्शाती है.
- अधभुत गहने और समरोहिक तलवार , जो उनकी विरासत को दर्शाते है.
- कुलीन अंदाज़ वाली कैप , जिस पर नजब का नक्षा और गुरमुखी लिपि उकेरी गई थी.

दिलजीत ने वोग पोल में सबसे ज्यादा वोट हासिल कर बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी का खिताब अपने नाम किया , जहां उन्होंने जेंडया और रिहाना जैसी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया. वोग के रीडर्स ने 307 अलग अलग ऑउटफिट में दिलजीत के पहनावे को नंबर वन के लिए चुना. दिलजीत ने मेट गाला में न केवल फैशन बल्कि पंजाबी संस्कृति को गर्व से पेश किया. ये एक ऐसा पल था जिसने पूरे भारत को गौरवान्वित किया.













