सिंदरी: बीआईटी सिंदरी में मेटलर्जीकल अभियंत्रण विभाग का वार्षिक महोत्सव धात्विका-25 के दसवें संस्करण का उद्घाटन भविष्य के धातु विभाग की नवाचार, स्थायित्व और धातुविज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के संबंध में परिचर्चा से हुई। धात्विका में डीन छात्र कल्याण डाॅ बी एन राय, जनरल वार्डन डाॅ आर के वर्मा, अध्यक्ष सीडीसी डाॅ धनश्याम, निदेशक डाॅ पंकज राय और विभागाध्यक्ष डॉ ए के रजक ने प्रेरणादायक वक्तव्य से छात्रों को प्रोत्साहित किया।
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ एम पी राय ने खनन, सी एस आई आर की भूमिका और समकालीन औद्योगिक अनुसंधान पर व्याख्यान दिए। विशिष्ट वक्ता डाॅ मीनाक्षी सभरवाल ने विकास में स्थायित्व और संसाधनो के उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष डॉ ए के रजक ने धात्विका के आयोजन में सहयोग के लिए समकक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया।












