कतरास: रामकनाली ओपी अंतर्गत झींझीपहाडी मे शनिवार की दोपहर टेंपो चालक राजेश महतो (50 वर्ष) का शव उसके घर पंखा से तार के सहारे झूलता मिला। सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो, माणिक महतो सहित ग्रामीण उसके घर पर पहुंचे ओपी पुलिस को जानकारी दिया। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की तैयारी चल रही है।
उसे एक पुत्र के अलावा एक पुत्री है। आत्म ह्त्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।












