KhabarMantra: नेशनल अवॉर्ड विजेता मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड का 10 मई 2025 को मुंबई में निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे शिल्पकार को खो दिया, जिन्होंने अपनी कला से किरदारों को गहरी वास्तविकता दी. 61 वर्ष के विक्रम गायकवाड लंबे समय से रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी विदाई से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
उनके योगदान को याद करते हुए आमिर खान ने कहा कि विक्रम गायकवाड के साथ काम करना उनके लिए एक अनमोल अनुभव था. उन्होंने ‘दंगल’, ‘पीके’ और ‘रंग दे बसंती’ में विक्रम की कला को सराहा. वो एक बहुत ही बढ़िया कलाकार थे जिन्होंने कई यादगार किरदार बनाये है , जो परदे पर जीते रहेंगे .

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर साझा की और लिखा, “एक महान कलाकार, जिनकी मेहनत पर्दे पर दिखती थी”. वरुण धवन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ‘बदलापुर’ में उनके लुक को डिजाइन करने में अहम भूमिका निभाई थी.
वहीँ दीपिका पादुकोण ने पोस्ट में लिखा, “विक्रम जी ने हर किरदार को जीवंत बनाने का काम किया. उनकी कमी हमेशा खलेगी.”
अजय देवगन उनके योगदान को याद किया और कहा कि ‘तान्हाजी’ के किरदारों को वास्तविक बनाने में उन्होंने विशेष योगदान दिया. विद्या बालन ने कहा कि विक्रम गायकवाड की वजह से ही ‘डर्टी पिक्चर’ में सिल्क स्मिता के लुक को सटीक ढंग से प्रस्तुत किया जा सका.महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी कला भारतीय सिनेमा के लिए एक धरोहर थी.













