सिंदरी: सिंदरी थाना क्षेत्र के डोमगढ़ हटिया के समीप प्राइवेट घर निवासी रविन्द्र शर्मा (44) बीते 9 अप्रैल से गुमशुदा हैं। वह दिव्यांग हैं और उनको खोजने के लिए उनके नाबालिग पुत्रों और पुत्रियों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। रविन्द्र शर्मा की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि रविन्द्र के कहीं चले जाने से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। मंदबुद्धि व दिव्यांग रविन्द्र की तलाश कर चुके परिवार ने बताया कि रविन्द्र के दोनों पैरों में पैरालिसिस है और चलने के लिए बेल्ट व वॉकर का सहारा लेते हैं। रविन्द्र के बच्चे बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित गैर सरकारी शैक्षणिक संस्था प्रयास इंडिया में पढ़ाई करते हैं। प्रयास इंडिया के शिक्षकों ने भी रविन्द्र के खोज के लिए गुहार लगाई है।












